Education with Technology Website is created for Educational Enhancement Through Study From Home, Online Test and E- content.

Breaking

Translate

पहिली ते दहावी अभ्यास Click On Image

पहिली ते दहावी अभ्यास Click On Image
Click On Image
Showing posts with label सरल कहाni. Show all posts
Showing posts with label सरल कहाni. Show all posts

Saturday, 18 October 2025

October 18, 2025

सरल कहानी - कपड़े की पूजा

 सरल कहानी - 1. कपड़े की पूजा

एक गाँव में एक गरीब स्त्री रहती थी । वह अपने पति के साथ गरीबी में जिंदगी बसर करती थी । उसके चार छोटे-छोटे बेटे थे । ज्यों-त्यों करके बेचारी अपना पेट पालती थी । उसी गाँव में उसका भाई रहता था । वह बड़ा धनी-मानी था, मगर अपनी बहन की कभी पूछ-ताछ नहीं करता था । अपने ही घमंड में चूर रहता था ।



एक दिन भाई ने भंडारा करने का इरादा किया । गाँव में सब लोगों को न्योता दिया, लेकिन बहन को नहीं बुलाया । दोपहर में भोजन शुरू होने वाला था । बहन को लगा- इतने बड़े काम में भाई न्योता देना भूल गया होगा । सब लोगों को जाते देखकर बच्चे भी हठ करने लगे, इसलिए वह बच्चों को लेकर भाई के यहाँ गई । थालियों में भोजन परोसा गया । सब लोग खाने को बैठे, तो बहन भी बच्चों को लेकर बैठ गई । इतने में भाई वहाँ पहुँचे। उनका ध्यान अपनी बहन की ओर गया, जो फटे-पुराने कपड़े पहनकर आई थी । भाईसाहेब उसके पास आए और धीरे शांती से बोले, “बहन तुम्हारे पास खुदके न तो अच्छे गहने हैं, और ना हि अच्छे कपड़े। तुम्हारी ओर देखकर लोग मेरी हँसी उड़ाते हैं । खैर ! आज आ गई, सो ठीक है । कल फिर न आना ।


" बेचारी दुखी होकर घर लौट गई । दूसरे रोज बच्चे कहने लगे " माँ, चलो न मामा के घर । देखो कितने लोग वहाँ जा रहे हैं ।"बहन ने सोचा, भाई नाराज हुआ, तो आखिर है तो अपना ही भाई । हम सब गरीब हैं । गरीब को गरीब कहने में अपमान समझनेकी क्या बात है? वह फिर गई और बच्चों के साथ खाने बैठी।भाई ने देखा, तो वह आग बबूला हो गया । गुस्से में आकार डॉटकर बोला, "कलमुंही कहीं की । एक बार कह दिया, तो भी नहीं समझी । बेशरम, चल यहाँ से ।" ऐसा कहते हुए भाई ने उसका हाथ पकड़कर बच्चों के साथ उसे निकाल दिया ।



उस बात को कई दिन हो गए । सब दिन होत न एक समान । बहनके दुखके दिन चल गए । उसकी सारी तकदीर खुल गई । उसके पति का सम्मान अब धनी-मानी लोगों में होने लगा । एक साल भाई के लड़के का जनेऊ आया । अब की बार बहन को आग्रह के साथ बुलाया । उसने कहा, "तुम न आओगी तो मुझे दुख होगा, सब समारोह फीका हो जाएगा ।" बहन ने आना कबूल किया । वह दूसरे दिन कीमती गहने और कपड़े पहनकर भाई के यहाँ गई । भाई ने बड़ी इज्जत के साथ उसे अपने पास बिठाया । भोजन परोसा गया ।




भोजन शुरू हुआ । भोजन शुरु होते ही बहन ने दुपट्टा उतारकर उसे एक तरफ रख दिया । उसने बिंदा, झुमके, नथ, सोने का हार, मोतियों की माला, अंगूठी, कंगन, करधनी, पायल आदि सब गहने उतारकर रख दिए । भाई को लगा- इसे गहनों का बोझ होता होगा । फिर बहन ने जलेबी का एक टुकड़ा दुपट्टे पर रख दिया । दूसरा कान के झुमके पर, तीसरा सोने के कंगन पर । इस तरह एक-एक गहने पर उसने मिठाई रखना शुरू किया ।



यह देखकर भाई अचंभे में आ गया । उसने पूछा, "जीजी, तुम यह क्या करती हो ? तुम खाती क्यों नहीं?" "मैं उन्हीं को खिलाती हूँ, जिन्हें तुमने आग्रह से न्योता दिया है । मेराभोजन तो उसी रोज हो चुका, जिस दिन तुमने मुझे भरी थाली पर से उठा दिया था । 


आज का भोजन मेरे गहनों के लिए है।" बहने ने हँसते-हँसते जवाब दिया। भाई शरम के मारे पानी-पानी हो गया । उसने बहन से क्षमा माँगी । वादा किया कि फिर ऐसा कभी नहीं करूंगा । दीन हो या धनी, सब से एक तरह का बरताव करुंगा।बहन उदार थी । वह समझ गई कि अब भाई की आँखें खुल गई हैं। उसे पछतावा हुआ है। उसने माफ कर दिया । फिर दोनों ने अच्छी तरह से भोजन किया ।


संदेश -हर एक को सुख दुःख की स्थिती का सामना करना पडता है। इसलीए किसीं का उसके बुरे काल मे  मजाक नही उडाना चाहीए।